फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा जिला अस्पताल

तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा जिला अस्पताल

Fri, 30 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा जिला अस्पताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में अब अफसरों के साथ तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरों को सही करने के साथ लाइन को सुचारु करने का काम तेजी से चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने दिसबंर माह के दूसरे सप्ताह से पूर्व सीसीटीवी कैमरों का संचालन होने का दावा किया है।

जिला अस्पताल में मरीजों और चिकित्सकों पर नजर रखने के लिए गत वर्ष करीब एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिनका संचालन शुरू होने के बाद अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक से कार्य करने लग गई थी, लेकिन कुछ समय बाद सीसीटीवी कैमरों की लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से कार्य करना बंद हो गया, जिसके बाद अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी होने लगी। चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाने लगा। मरीजों द्वारा चिकित्सकों के अभद्र व्यवहार एवं अन्य खामियां मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने परिसर में सीसीटीवी कैमरों का संचालन करने के लिए आदेश जारी कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइन को सुचारु किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर सीसीटीवी कैमरे से मरीजों एवं स्टाफ पर नजर रहेगी। बताया कि जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की लाइन का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed