फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   धान के साथ मक्का खरीद में फिसड्डी साबित हुए अफसर

धान के साथ मक्का खरीद में फिसड्डी साबित हुए अफसर

Fri, 30 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
धान के साथ मक्का खरीद में फिसड्डी साबित हुए अफसर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में धान के साथ अफसर मक्का खरीद में भी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। अभी तक किसी भी क्रय केंद्र पर एक भी दाना धान का नहीं खरीदा गया। वहीं क्रय केंद्रों पर अभी तक 200 क्विंटल मक्का की खरीद हो सकी है।

सरकार की ओर से सरकारी धान खरीदने का प्रावधान है। इसके लिए जिले में सात क्रय केंद्र खोले गए। साथ ही धान का रेट 1750 रुपये निर्धारित किया गया, लेकिन एक अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद के बाद किसी भी केंद्र पर एक भी दाना धान नहीं खरीदा गया है। इसके बाद सरकार ने इस बार मक्का की सरकारी खरीद करवाने के आदेश दिए। इस पर जिला मुख्यालय के अधिकारियों ने जिले में नौ क्रय केंद्र लगाकर सरकार की ओर से निर्धारित 1700 रुपये प्रति क्विंटल मक्का खरीद की शुरूआत 15 नवंबर से करवाई गई। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद अभी तक मात्र करीब 200 क्विंटल मक्का की ही खरीद हो पाई है। हालांकि विभागीय अफसर किसानों को मक्का सरकारी क्रय पर बेचने के लिए प्रयासरत हैं। साथ ही इसका एक कारण यह भी है कि सरकार ने मक्का की खरीद देरी से करवाई, जबकि किसान पहले ही अपनी मक्का मंडी आदि में बेच चुके थे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश सागरवाल ने कहा कि जिले में मोटे धान की पैदावार नहीं हुई है। जिसके चलते सरकारी नियमानुसार क्रय केंद्रों पर धान नहीं पहुंचा। वहीं, दूसरी ओर मक्का की सरकारी खरीद को बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed