फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ‘एनजीटी के दोहरे आदेश बर्दाश्त नहीं’

‘एनजीटी के दोहरे आदेश बर्दाश्त नहीं’

Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
‘एनजीटी के दोहरे आदेश बर्दाश्त नहीं’
विज्ञापन

स्याना। भाकियू के मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने ने शुक्रवार को किसानों के साथ पंचायत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनजीटी के दोहरे आदेशों से किसानों में रोष है। देश में कानून एक समान लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनजीटी द्वारा दस वर्ष पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने का आदेश पारित किया गया है, जबकि दस वर्ष से अधिक पुराने रेलवे के डीजल इंजन एनसीआर क्षेत्र में बिना किसी रोक-टोक के चल रहे हैं। एनजीटी के इस दोहरे आदेश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चार दिसंबर को किसान बुलंदशहर के रेलवे ट्रैक पर कब्जा करेंगे। साथ ही इस दोहरे कानून के खिलाफ प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि जब किसानों के ट्रैक्टरों को बंद किया जा रहा है तो रेलवे इंजनों को भी बंद किया जाना चाहिए। इसके अलावा सरकार के जितने भी वाहन दस वर्ष पुराने हैं वे सभी एनजीटी के नियमों की परिधि में आते हैं। विनोद कमांडो, जोनी चौधरी, शैलेंद्र आर्य, हरवीर सिंह, पंकज शर्मा, गजेंद्र लोधी, मुनिराज त्यागी, डेविड त्यागी, राजवीर चौहान, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed