{"_id":"5c00372bbdec221c8f68b7da","slug":"154351803912-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी
- अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। अधिवक्ताओं के आपत्ति जताने पर धमकी दी गई। इससे गुस्साए अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर को कई अधिवक्ता एकत्रित होकर पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मिलकर बताया कि व्हाट्सएप पर अनेक ग्रुप हैं। इनमें डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, डा. अंबेडकर एकेडमी और वीआरएसएस आदि ग्रुप भी हैं। आरोप है कि वेदप्रकाश गौतम नाम के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर से उपरोक्त एवं अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों पर अधिवक्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भेज दी। अधिवक्ताओं को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए अपमानित किया गया। विरोध पर धमकी भी दी गई। इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी केबी सिंह ने अधिवक्ताओं को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अधिवक्ता उपेंद्र शर्मा, शैलेंद्र लोधी, धर्मेंद्र, संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।