फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिला मुख्यालय छोड़ने वाले चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण

जिला मुख्यालय छोड़ने वाले चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 28 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय छोड़ने वाले चिकित्सकों से जवाब तलब
विज्ञापन


बुलंदशहर। सरकारी चिकित्सालयों के चिकित्सक अब मुख्यालय से दूर नहीं रह सकेंगे। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य अफसरों ने अस्पताल परिसर से बाहर रहने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगना शुरू कर दिया है।

शासन के आदेश के बाद भी सरकारी चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सक और अन्य स्टाफ मुख्यालय से 50-70 किमी दूर परिवार संग रह रहे थे। अधिकांश समय से चिकित्सक और स्टाफ मुख्यालय देरी से पहुंच रहे थे। इसकी वजह से मरीजों के साथ-साथ परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने मरीजों की परेशानियों को देख शनिवार के अंक में ‘आदेशों की अवहेलना कर रहे स्वास्थ्य अफसर’ शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया और अस्पताल परिसर से बाहर रहने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगना शुरू कर दिया है। बता दें कि अब तक सरकारी चिकित्सालयों में कार्यरत प्रभारी, चिकित्सक और अन्य स्टाफ मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़ और दिल्ली में रहकर कार्य कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर देर से अस्पताल पहुंचते हैं और जल्द चले जाते हैं। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों से, जो अस्पताल परिसर से बाहर निवास कर रहे हैं, उनसे रहने का कारण और पता मांगा गया है। सभी चिकित्सकों द्वारा जानकारी देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed