फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब 16 हजार नहीं, 10 हजार बनेंगे नए शौचालय

अब 16 हजार नहीं, 10 हजार बनेंगे नए शौचालय

Wed, 28 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अब 16 हजार नहीं, 10 हजार बनेंगे नए शौचालय
विज्ञापन


बुलंदशहर। शौचालय से वंचित रह गए परिवारों को चिन्हित करने के लिए बेस लाइन सर्वे पूरा हो गया है। पहले शौचालय निर्माण के लिए 16 हजार पात्रों का चयन किया गया था। अब सर्वे में करीब 10 हजार पात्र ही शेष रह गए हैं। इन परिवारों के शौचालय बनवाने के लिए शासन की वेबसाइट पर ब्योरा फीड करने का काम चल रहा है।
जिले में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए तीन लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। यह सभी वह परिवार हैं, जो जनगणना 2011 से चिन्हित किए गए थे। जिले को 15 अक्तूबर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। साथ ही शासन ने जिला प्रशासन को जिले में बेस लाइन सर्वे कर शौचालय से वंचित परिवारों के चयन के निर्देश दिए थे। उस समय विभाग की ओर से किए गए सर्वे में 16 हजार परिवारों को शौचालय के लिए चिन्हित किया गया था। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बेस लाइन सर्वे के बाद दोबारा निरीक्षण में लगभग 10 हजार परिवार ही ऐसे मिले हैं, जिनके घर में शौचालय नहीं है। इन सभी पात्र परिवारों का ब्योरा शासन की वेबसाइट पर फीड किया जा रहा है। यह कार्य 30 नवंबर तक पूरा करना है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद पूरा रिकार्ड शासन को भेज दिया जाएगा, ताकि उनके शौचालय के लिए जल्द से जल्द राशि मिल सके।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण में फिसड्डी साबित हुए अफसर-सचिव
बुलंदशहर। जिले में शौचालय निर्माण में अफसर-सचिव फिसड्डी साबित हुए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकास भवन में विभागीय अफसर और ग्राम सचिवों को बैठक में जमकर फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह का समय देते हुए लापरवाही मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त करने की मुहिम को लेकर शौचालय निर्माण का काम शुरू हुआ। 15 अक्तूबर को जिला प्रशासन ने अधूरे काम के बीच जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया। साथ ही जो काम शेष बच गया, उसे 30 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। अब नवंबर माह भी पूरा होने को है, लेकिन अब तक न तो शौचालयों का निर्माण पूरा हुआ और न ही बन चुके शौचालयों की फोटो वेबसाइट पर अपलोड की गईं। इस पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने विकास भवन में संबंधित अधिकारियों व ग्राम सचिवों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शेष कार्य पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अब भी यह कार्य समय पर नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अब तक करीब 95 फीसदी फोटो अपलोड के साथ कुछ गांवों में शौचालय निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed