{"_id":"5bfda030bdec2241b1428c45","slug":"1543348317191-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से एनएच 91 पर थम जाएंगे वाहनों के चक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से एनएच 91 पर थम जाएंगे वाहनों के चक्के
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कल से थम जाएंगे एनएच-91 पर वाहनों के पहिए
बुलंदशहर। तब्लिगी इज्तिमा के कारण देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे एनएच-91 पर बृहस्पतिवार से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग जाएगा। तब्लिगी इज्तिमा 1 से तीन दिसंबर तक, लेकिन वाहनों के प्रवेश पर 29 नवंबर से रोक है। तीन दिसंबर को इज्तिमा समाप्ति के बाद ही एनएच-91 से भारी वाहनों के प्रवेश व आवागमन को सुचारू किया जाएगा। रूट डायवर्जन और प्रतिबंध के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
एक से तीन दिसंबर तक एनएच-91 पर स्थित गांव दरियापुर में तब्लिगी इज्तिमा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिला पुलिस व प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इज्तिमा में देशभर के विभिन्न राज्यों से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस कारण नेशनल हाईवे पर भी जाम की भयावह स्थिति उत्पन्न होना तय माना जा रहा है। इज्तिमा ठीक से संपन्न हो इसके लिए जिला पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। 29 नवंबर से तीन दिसंबर को इज्तिमा की समाप्ति तक एनएच 91 पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं, अब बुलंदशहर की ओर से दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहनों को गांव गंगेरूआ से चोला-सिकंदराबाद या फिर चोला से ककोड़ होते हुए निकाला जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-गाजियाबाद-नोएडा से अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर व बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को सिकंदराबाद-गुलावठी रोड होते हुए बुलंदशहर की ओर से निकाला जाएगा। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित वाहन यदि इज्तिमा की ओर जाते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह होंगे प्रतिबंधित मार्ग
- भूड़ चौराहा से अढौली चौराहा बाईपास (सिकंदराबाद रोड, इज्तिमा स्थल) की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।
- गंगेरूआ फ्लाईओवर बुलंदशहर से सुखलालपुर तिराहा (सिकंदराबाद रोड, इज्तिमा स्थल) सिकंदराबाद तक सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।
- सिकंदराबाद सुखलालपुर तिराहा से बुलंदशहर की ओर (इज्तिमा स्थल) गंगेरूआ फ्लाईओवर व भूड़ चौराहे तक सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- बुलंदशहर से दिल्ली गाजियाबाद व नोएडा की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन वाया गंगेरूआ से चोला-सिकंदराबाद या फिर चोला से ककोड़ होते हुए जाएंगे।
- खुर्जा-अलीगढ़ से दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन वाया गंगेरूआ से चोला या फिर चोला से ककोड़ होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली गाजियाबाद व नोएडा से बुलंदशहर बदायूं को जाने वाले भारी वाहन वाया सिकंदराबाद रोड (गुलावठी फ्लाईओवर के नीचे से) गुलावठी होते हुए भूड़ की ओर शिकारपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
- दिल्ली गाजियाबाद व नोएडा से खुर्जा-अलीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया सिकंदराबाद रोड (गुलावठी फ्लाईओवर के नीचे से) गुलावठी होते हुए भूड़ की ओर जाएंगे।
पुलिस-प्रशासन ने की अपील
जिला पुलिस व प्रशासन ने लोगों से इज्तिमा को सफल बनाने के लिए अपील की है। इसमें रूट डायवर्जन का पालन करने, वाहन धीमी गति से चलाने, वाहन चलाते समय शराब आदि का सेवन न करने की अपील की गई है।
कोट..
इज्तिमा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। 29 नवंबर से प्लान को जमीनी स्तर पर उतार दिया जाएगा। प्रतिबंधित रूट पर भारी वाहनों के प्रवेश व नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - केबी सिंह, एसएसपी