{"_id":"5bf841babdec22416555df23","slug":"15429964571-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सीधे शासन होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सीधे शासन होगी निगरानी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शासन की ‘नजर’ में रहेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
बुलंदशहर। शासन स्तर से अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सीधे नजर रखी जाएगी। इसके लिए जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं को जीपीएस से लैस मोबाइल दिए जाएंगे। इस मोबाइल को कार्यकर्ता के आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। इससे मुख्यालय से उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी।
जिले में 3800 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन सभी पर लगभग इतनी ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा सहायिका तैनात हैं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जीपीएस से लैस मोबाइल दिए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शासन ने विभाग की ओर से प्रत्येक कार्यकर्ता की 26 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। विभागीय कर्मचारी इन सूचनाओं को एकत्रित करने में जुट गए हैं। इस मोबाइल के आते ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मोबाइल में विभागीय सॉफ्टवेयर भी इंस्टाल कर दिए जाएंगे, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसी के माध्यम से प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र पर होने वाले क्रियाकलापों की रिपोर्ट अपलोड करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि मोबाइल को लेकर विभाग द्वारा सूचना तैयार की जा रही है। जल्द ही सभी जरूरी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।