फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्रामीण महिलाएं बताएगी सरकार की योजनाओं का कितना मिला लाभ

ग्रामीण महिलाएं बताएगी सरकार की योजनाओं का कितना मिला लाभ

Fri, 23 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाएं बताएगी सरकार की योजनाओं का कितना मिला लाभ
अब महिलाएं बताएंगी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला या नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का ग्रामीण महिलाओं को कितना लाभ मिला। इसका खुलासा अब वह स्वयं करेंगी। इसके लिए महिला सशक्तिकरण के तहत 27 नवंबर से जिले में अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले की 951 पंचायतों पर 5-5 सदस्यों की टीमों का गठन किया गया है।

शासन की ओर से इस समय महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को जागरूक करने के अलावा उन्हें कानून की जानकारी आदि से भी अवगत करवाया जा रहा है। साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी कई सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब शासन ने निर्णय लिया है कि ग्रामीण महिलाओं को शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया जाए। साथ ही यह भी पता किया जाए कि महिलाओं को इन योजनाओं कितना लाभ मिल रहा है। शासन का आदेश मिलने पर इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है। विभागीय अफसरों ने निर्णय लिया है कि 27 नवंबर को जिले में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण महिलाओं से पता किया जाएगा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है। इसके लिए जिले की 951 ग्राम पंचायतों पर 5-5 सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है। इस टीम में विभागीय अफसरों और कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जाने वाले इस अभियान की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो टीम गठित की हैं, उनमें शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को 26 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 27 नवंबर को जिले के सभी गांवों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed