{"_id":"5bf460fbbdec2269a552a4cf","slug":"15427423166-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की कोशिश
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की कोशिश
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर पड़ोसी युवक समेत पांच लोगों ने मारपीट की और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। लोगों को आता हुआ देख आरोपी उसे भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 22 अक्तूबर को वह घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी पड़ोस में रहने वाला एक युवक व चार अन्य लोग उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले तो अभद्रता करते हुए पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर दो आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या करनी चाही। लेकिन, पीड़िता का शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोगों को आता हुआ देख कर आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी व भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने थाने पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं अब पीड़िता ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।