फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एमडीएम में निकले कीड़े, छात्रों ने किया हंगामा

एमडीएम में निकले कीड़े, छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 18 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम में निकले कीड़े, छात्रों ने किया हंगामा
एमडीएम में निकले कीड़े, छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन

नरौरा। क्षेत्र के इरिगेशन इंटर कॉलेज में शनिवार को एमडीएम (मिड-डे मिल) में कीड़े निकलने पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य ने इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की। अभिभावकों ने इस पर नाराजगी जताई है।
हाल ही में माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों को एमडीएम के तहत दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाने के लिए जिले में सात समाजसेवी संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि शनिवार को एनजीओ की टीम इरिगेशन इंटर कॉलेज में छात्रों को दोपहर का भोजन लेकर पहुंची। खाने में नमक के चावल शामिल थे। जब खाना बच्चों को बांटना शुरू किया गया तो अध्यापकों ने भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान खाने में कीड़े दिखाई दिए। इसका पता लगते ही छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर विद्यालय में अभिभावक भी पहुंच गए। प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने बताया कि बच्चों के खाने के लिए पहुंचे नमक के चावल में कीडे़ निकले हैं। एनजीओ के कर्मचारियों को अब इसकी जानकारी दी गई तो वह बिना कुछ बात किए वापस लौट गए। उन्होंने इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की है।
विज्ञापन


पहले ही दिन से विवादों में हैं एनजीओ
माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को एमडीएम का खाना उपलब्ध करवाने के लिए चयनित की गई समाजसेवी संस्थाएं पहले दिन से ही विवादों में हैं। विद्यालयों में एमडीएम के खाने की एनजीओ द्वारा इसी माह की पहली तारीख को शुरूआत हुई थी। पहले ही दिन सिकंदराबाद क्षेत्र के एक स्कूल में खाना कम पहुंचा था। इस पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। अब शनिवार को नरौरा के इरिगेशन स्कूल में पहुंचे खाने में कीड़े निकलने से एनजीओ की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्
इरिगेशन इंटर कॉलेज में पहुंचे एमडीएम के खाने में कीड़े निकलने की शिकायत मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही खाना पहुंचाने वाली एनजीओ के पदाधिकारियों से इसका जवाब मांगा जाएगा। सुधार नहीं होेने पर इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भी की जाएगी। - आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed