फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ई-टेंडर में अटकी राशन पर जीपीएस की गिरानी

ई-टेंडर में अटकी राशन पर जीपीएस की गिरानी

Sun, 18 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ई-टेंडर में अटकी राशन पर जीपीएस की गिरानी
ई-टेंडर में अटके राशन की जीपीएस से होगी निगरानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। राशन की कालाबाजारी व धांधली रोकने के लिए शासन ने काफी समय पहले राशन का आदान-प्रदान करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए थे। काफी समय बाद भी इसकी शुरूआत नहीं की गई। अफसरों का कहना है कि नया टेंडर होने के बाद ही जल्द वाहनों में जीपीएस लगाकर राशन का आदान-प्रदान किया जाएगा।

जिले में फूड सिक्योरिटी योजना की शुरूआत जनवरी 2016 को शुरू हुई थी। योजना से जुड़े 6.50 लाख परिवारोें को प्रत्येक माह प्रति सदस्य पांच किलो राशन प्रदान किया जाता है। इसमें गेहूं दो रुपये और चावल तीन रुपये प्रति किलो देने का प्रावधान है। प्रत्येक माह लगभग 32 लाख किलो राशन का वितरण होता है। यह राशन एफसीआई आदि सरकारी गोदामों से उठाकर पहले क्षेत्रवार बने गोदामों में पहुंचाया जाता है। उसके बाद राशन की 1426 दुकानों पर सप्लाई होती है। इस कार्य की जिम्मेदारी खाद्य एवं विपणन विभाग की होती है। जब से यह योजना शुरू हुई तब से लेकर अब तक कालाबाजारी और धांधली आदि के मामले सामने आते रहे हैं। काफी समय पहले शासन ने इस पर शिकंजा कसने के लिए उन वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए थे, जो राशन का आदान-प्रदान करते हैं। काफी समय होने के बाद भी अभी तक वाहनों में जीपीएस नहीं लगे। खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल का कहना है कि राशन का नया ई-टेंडर नहीं होने के कारण वाहनों में जीपीएस नहीं लग सके। 19 नवंबर को राशन का नया ई-टेंडर जारी होगा। टेंडर लेने वाली फर्म से राशन का आदान-प्रदान करने वाले वाहनों में जीपीएस लगवाने के लिए भी लिखित में लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राशन का आदान-प्रदान करने वाले वाहनों में ई-टेंडर होने के बाद शुरूआत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed