फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   800 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े विक्रांत, रेशव व हर्षिता

800 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े विक्रांत, रेशव व हर्षिता

Wed, 31 Oct 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 31 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े विक्रांत, रेशव व हर्षिता
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के रैनेसा स्कूल में मंगलवार को खेल वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि वीबी शर्मा के साथ स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा ने की। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने खेलों की उपयोगिता से अवगत करवाया।

विज्ञापन


खेल वार्षिकोत्सव की शुरूआत छात्र-छात्राओं ने मुख्यातिथि और उपस्थित अन्य लोगों को सलामी देकर की। खेल कप्तान यदु चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को खेलों के प्रति ईमानदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रशांत चौधरी ने जलती मशाल लेकर क्रीड़ा क्षेत्र का चक्कर लगाकर खिलाड़ियों में जोश का संचार भरा।
विज्ञापन


बालक-बालिका की 100 मीटर दौड़ में राज भाटी, मोहित रतूड़ी, कनिका व अंजलि सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर में श्रेय शांडिल्य, पलक गोयनका और प्रशांत चौधरी प्रथम रहे। 400 मीटर में अभिषेक शर्मा, निर्भत सिंह, नित्यम माहुर व खुशी गौड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ में विक्रांत सिंह, रेशम कुमार और हर्षिता अव्वल रहे। बालक वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में खुराना सदर और बालिका वर्ग में रमन सदन प्रथम रहा। इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक और उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed