{"_id":"5bb65999867a5528e229f0a7","slug":"153867712314-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन झुलसे
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन झुलसे
बुलंदशहर/शिकारपुर।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली की हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से महिला व दो किशोरी गंभीर रूप से झुलस गईं। एक महिला व किशोरी को क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन 220 केवीए की लाइन को अवैध रूप से 33 केवीए की लाइन से जोड़ा हुआ था।
जानकारी के अनुसार सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी निवासी रेखा पत्नी सतवीर सिंह, चंचल पुत्री किशोर और रूबी पुत्री फतेह सिंह जाटव बृहस्पतिवार सुबह खेतों में काम करने के लिए जा रहीं थीं। इसी दौरान निर्माणाधीन 220 केवीए लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार के बाद लोगों ने बिजलीघर फोन कर सप्लाई बंद कराई। जिसके बाद तीनों घायलों को क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से झुलसी रूबी को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल रूबी की हालत स्थिर बनी हुई है।
220 केवीए निर्माणाधीन लाइन में चल रही थी सप्लाई
जिस लाइन का तार टूटकर गिरने से हादसा हुआ वह लाइन निर्माणाधीन थी। अफसरों ने कारगुजारी करते हुए तार चोरी रोकने के लिए उसमें 33 केवीए की सप्लाई चालू कर दी थी। यदि अफसर अपनी कारगुजारी नहीं करते तो शायद एक महिला व दो किशोरी आज ठीक होती।
विज्ञापन
कोट-
मामले की जानकारी हुई है। ट्रांसमिशन द्वारा लाइन बिछाई जा रही थी। मुआवजा आदि का वितरण भी उन्हीं के द्वारा किया जाएगा। - जागेश कुमार, एक्सईएन, पावर कॉरपोरेशन