{"_id":"5bb658ba867a55292558a206","slug":"153867690119-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
नरसैना। बाजार से दवाई लेकर लौट रही महिला को कार सवार चार युवकों ने पहले लिफ्ट दी, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में एक आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे नहर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया है।
अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार की शाम को गांव बदस्याना से दवाई लेने के लिए गई थी। देर शाम वह दवाई लेकर वापस अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव परवाना निवासी आरोपी युवक बाबी, बब्बू, राजू व आवेश कार से आ रहे थे। उन्होंने महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया और रास्ते में कोल्ड ड्रिंक ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद एक आरोपी बाबी ने उसकेे साथ कार में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को भड़कऊ नहर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एसआई एमपी गौतम का कहना है कि मामला संदिग्ध है आरोपी बाबी क े भाई ने पीड़ित महिला की रिश्तेदार युवती से बीते 18 सितंबर को कोर्ट मैरिज की थी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।