फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कुष्ठ रोगियों का होगा अब अपना पक्का घर

कुष्ठ रोगियों का होगा अब अपना पक्का घर

Thu, 04 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों का होगा अब अपना पक्का घर
कुष्ठ रोगियों का होगा अब अपना पक्का घर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कुष्ठ रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है। उनका भी अब पक्का घर होगा। यह सपना मुख्यमंत्री आवास योजना से पूरा होगा। इस योजना के तहत अगौता क्षेत्र के दो रोगियों का चयन कर लिया है। जबकि शेष को आवास देने के लिए प्रपत्रों की जांच जारी है।
प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले दिनों कालाजार आदि बीमारी से पीड़ितों को पक्का आवास देने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना चलाई थी। अब शासन ने इस योजना में एक और बदलाव कर दिया है कि इसका लाभ कुष्ठ रोगियों को मिलेगा। विभागीय अफसरों ने शासन का आदेश मिलने पर स्वास्थ्य विभाग से जिले के 181 कुष्ठ रोगियों की सूची प्राप्त कर योजना की पात्रता के आधार पर कुष्ठ रोगियों का चयन शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार तक विभाग ने अगौता ब्लॉक के दो कुष्ठ रोगियों का नाम योजना में चयनित कर लिया है। अफसरों का कहना है कि शेष कुष्ठ रोगियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए जांच-पड़ताल जारी है। जल्द ही योजना की पात्रता पूरी करने वाले कुष्ठ रोगियों की सूची बनाकर शासन को भेज दी जाएगी। शासन से सूची पर मुहर लगने के बाद उन्हें पक्का घर देने की सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन



अब तक 11 पात्रों का भी हो चुका है चयन
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शुरूआत में विभाग को मिले आदेश पर अब तक कालाजार आदि रोगों से संबंधित 11 पात्रों का चयन कर लिया है। विभाग द्वारा ऐसे रोगियों की पहचान कर उन्हें पात्रता की सूची में शामिल करने का काम जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अब कुष्ठ रोगियों को भी पक्का मकान मिलेगा। इस योजना में उन्हीं कुष्ठ रोगियों को शामिल किया जाएगा, जो योजना की पात्रता पूरी करेंगे। दो रोगियों का चयन कर लिया गया है। शेष की जांच-पड़ताल जारी है। - सर्वेश चंद्र, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास प्राधिकरण, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed