फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पहले समायोजन और अब पदस्थापन में खेल

पहले समायोजन और अब पदस्थापन में खेल

Sun, 30 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पहले समायोजन और अब पदस्थापन में खेल
पहले समायोजन और अब पदस्थापन में खेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाला जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय एक बार फिर चर्चाओं में है। पहले शिक्षकों के समायोजन और अब पदस्थापन का खेल शुरू हो गया है। इसके नाम पर अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। पदस्थापन भी नियम ताक पर रखकर किए जा रहे हैं।

वैसे तो जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय किसी न किसी विवाद के चलते चर्चाओं में रहता आया है। पिछले दिनों परिषदीय स्कूल शिक्षकों के समायोजन किए गए। इसकी जब लिस्ट जारी की गई तो उजागर हुआ कि समायोजन नियम के आधार पर नहीं किया। अधिकतर शिक्षकों को राहत देते हुए जहां तैनात थे वहीं, तैनाती दे दी। जहां पहले से एक विषय के दो शिक्षक तैनात थे। वहां तीसरे का और समायोजन कर दिया। इसे लेकर शिक्षकों ने विरोध जताया था और शिक्षक नेताओं ने अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। मामला डीएम के संज्ञान में पहुंचा तो जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम की रिपोर्ट भी आज तक उजागर नहीं की गई और अब शिक्षकों के पदस्थापन का खेल शुरू हो गया है। इसका जीता जागता उदाहरण शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में संचालित अंग्रेजी माध्यम का परिषदीय स्कूल है। इसमें तीन शिक्षकों की नियुक्ति दूसरे गांव के स्कूल से की गई। लेकिन अब उन्हें हिंदी भाषा का दर्शाते हुए उनका पदस्थापन कर दिया गया। इस स्कूल में अब शिक्षकों कम रह गए और पढ़ाई बाधित हो रही है। इसी तरह के पदस्थापन के अनेक मामले सामने आ रहे हैं। शिक्षक नेता वेदप्रकाश गुप्ता का कहना है कि पदस्थापन का खेल नियम के विरुद्ध किया जा रहा है। इसके एवज में अवैध वसूली भी हो रही है। समायोजन की जांच रिपोर्ट न उजागर कर अब कार्यालय में पदस्थापन का सहारा लेकर अफसर व कर्मचारी मौज कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार का कहना है कि शिक्षकों से संबंधी जो भी काम किया जा रहा है। वह नियम के अनुसार हो रहा है। किसी तरह अवैध वसूली नहीं हो रही और यदि ऐसा हो रहा है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed