फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब नारी अदालत लगाएगी महिला अपराधों पर रोक 17-29-30

अब नारी अदालत लगाएगी महिला अपराधों पर रोक 17-29-30

Sun, 30 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अब नारी अदालत लगाएगी महिला अपराधों पर रोक  17-29-30
अब नारी अदालत लगाएगी महिला अपराधों पर रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नारी अदालत का आयोजन किया गया। इसमें केवल महिला हिंसा संबंधी अपराधों पर सुनवाई की जाएगी। इसके लिए महिला समाख्या की ओर से आयोजित कार्यक्रम साथी मंच मेला में डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।

महिला समाख्या की ओर से शनिवार को साथी मंच मेला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अनुज कुमार झा मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। डीएम ने महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नारी अदालतों के गठन के आदेश दिए। इन अदालतों में केवल महिला अपराध संबंधी केसों पर ही सुनवाई करते हुए जल्द फैसले लिए जाएंगे। डीएम ने महिलाओं से अपील की कि हिंसा से बचने के लिए महिला हेल्पलाइन 1090-181 और 1129 पर कॉल करें। डीएम ने अफसरों से अपील की कि किसोरी संघ 24 ग्राम पंचायतों में संचालित कर बाल विवाह रोकने के लिए कानूनों के बारे में जानकारी दें। इस दौरान आओ ऊंचाई को छुएं और आगे बढ़े का संदेश देते हुए महिलाओं को जागरुक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed