{"_id":"5ba7ea01867a557f551a1c7b","slug":"153773105320-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों की समस्या दूर करने को आज से लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों की समस्या दूर करने को आज से लगेगा मेला
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्या दूर करने को आज से लगेगा मेला
- सहकारी गन्ना समिति में 30 सितंबर तक जारी रहेगा सात दिवसीय मेला
- मेले में किसानों को मिलेंगे गन्ना पर्ची कलेंडर, त्रुटियां आदि करवा सकेंगे दूर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना किसानों की समस्याएं दूर करवाने के लिए सहकारी गन्ना समिति में सोमवार से सात दिवसीय मेला लगेगा। 30 सितंबर तक लगने वाले इस मेले में गन्ना किसानों को पर्ची कलेंडर मिलेंगे। इस दौरान कलेंडर में त्रुटियाें के साथ अन्य समस्याओं का भी समाधान होगा।
जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि जिले में गन्ना पैराई सत्र से पहले गन्ना रकवा का सर्वे कर किसानों के बांड व पर्ची अलाट करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही विभाग ने उन किसानों को 30 सितंबर तक का एक और मौका दिया है। जिनके पास गन्ने की फसल है और उनका बांड नहीं बन पाया है। ऐसे किसान सहकारी गन्ना समिति में संपर्क कर अपना बांड बनवा सकते हैं। अब अफसरों ने किसानों को पैराई सत्र के दौरान आने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एक मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया है। 24 से 30 सितंबर तक सहकारी गन्ना समिति में आयोजित मेले में गन्ना किसानों को कलेंडर दिए जाएंगे। यदि उसमें किसी तरह की त्रुटि है तो किसान मौके पर सुधार करवा सकेंगे। साथ ही किसानों को बांड, कलेंडर और पर्ची के अलावा किसी तरह की परेशानी है तो उसे भी दूर किया जाएगा। इसके बाद किसी भी किसान की समस्या को नहीं सुना जाएगा। उन्होंने गन्ना किसानों से इस मेले में भागीदारी कर अपनी समस्याएं दूर करवाने का आह्वान किया है।