{"_id":"5ba53e84867a55013b110df8","slug":"15375560818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बिगड़ रही शिक्षा की गुणवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बिगड़ रही शिक्षा की गुणवता
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बिगड़ रही शिक्षा की गुणवत्ता
बुलंदशहर। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आजकल शिक्षा की गुणवत्ता भगवान भरोसे चल रही है। इसका कारण यह है कि पिछले छह माह से अभी तक रिक्त चल रहे 38 शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वहीं, बीएसए का रटारटाया जवाब है कि रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएंगी।
जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की संख्या 16 है। इनमें 1500 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इन छात्राओं के लिए स्कूल में ही सभी सुविधाएं शासन की ओर से मुहैया करवाई जाती हैं। इस बार शिक्षण कार्य अप्रैल माह से जारी है, लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों की कमी के चलते आजकल इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। इसका खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षकों की कमी के चलते उनकी पढ़ाई भी पूरी नहीं हो रही है। वहीं बीएसए का रटारटाया जवाब है कि रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार का कहना है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 38 रिक्त पदों पर शिक्षक और कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी। शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।