फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एक और शिक्षक निकला दिल्ली का, रोका नियुक्ति पत्र

एक और शिक्षक निकला दिल्ली का, रोका नियुक्ति पत्र

Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एक और शिक्षक निकला दिल्ली का, रोका नियुक्ति पत्र
एक और शिक्षक निकला दिल्ली का, रोका नियुक्ति पत्र
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले को मिली सूची में शामिल एक और शिक्षक दिल्ली का निकला। इसके चलते उसका नियुक्ति पत्र रोक लिया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में 90 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे खिल गए। साथ ही उन्हें अब परिषदीय स्कूलों में तैनाती मिल गई है।

शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इनमें से जिले को 729 नवनियुक्त शिक्षक मिले। इन शिक्षकों को तैनात करने की प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है। पिछले दिनों 572 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें स्कूलों में तैनाती दे दी गई थी। अब बुधवार को 91 नवनियुक्त शिक्षकों को बृहस्पतिवार नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया था। लेकिन इसी दौरान एक और शिक्षक दिल्ली का निकला। जिसके चलते उसका नियुक्ति पत्र रोक दिया गया। जबकि 90 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए। जिले में अब तक 729 में से 663 शिक्षकों की नियुक्ति हो गई। जबकि शेष शिक्षक दूसरे जिले के होने और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर नियुक्ति से बाहर हो गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि अब तक 663 नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। शेष शिक्षक दूसरे प्रदेश के होने और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। ऐसे में इन सभी को नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed