फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाजार में बिकने जा रहा राशन का चावल, 60 कट्टे जब्त

बाजार में बिकने जा रहा राशन का चावल, 60 कट्टे जब्त

Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाजार में बिकने जा रहा राशन का चावल, 60 कट्टे जब्त
बाजार में बिकने जा रहा राशन का चावल, 60 कट्टे जब्त
विज्ञापन


जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिवाड़ा के पास तेज गति से जा रही एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को जब कुछ ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया तो हड़बड़ाहट में ड्राइवर से गाड़ी एक गड्ढे में फंस गई। गाड़ी को फंसा देख अंधरे का लाभ उठाकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी के पास ग्रामीणों ने देखा कि गाड़ी में सरकारी राशन का चावल भरा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी चावल से भरी पिक अप गाड़ी को कोतवाली ले आई है।

कोतवाल जेके तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सरकारी चावल से भरी एक पिकअप गाड़ी के गड्ढे में फंसे होने की सूचना दी थी, जिस पर पुलिस उक्त गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और शिकारपुर एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम की सूचना पर शिकारपुर के सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोतवाली पहुंचकर अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सप्लाई इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि बरामद पिकअप से 60 कट्टे सरकारी चावल के बरामद हुए है। जांच शुरू कर दी गई है, जांच में डीलरों का स्टॉक चैक किया जा रहा है। जिस डीलर के स्टॉक में गड़बड़ी पायी जाऐगी उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed