{"_id":"5ba3ea36867a557f6661fe82","slug":"153746896319-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाना प्रभारी के साथ बाइक सवार ने की अभद्रता, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाना प्रभारी के साथ बाइक सवार ने की अभद्रता, दी धमकी
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाना प्रभारी के साथ बाइक सवार ने की अभद्रता, दी धमकी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने महिला थाना प्रभारी से अभद्रता करते हुए उनकी वर्दी तक उतरवाने की धमकी तक दे डाली। महिला थाना प्रभारी ने सड़क पर खड़ी बाइक सवार युवकों से कागजात मांगे थे। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला थाना प्रभारी रजनी चौधरी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह के समय क्षेत्र में गश्त पर थीं। रोडवेज बस स्टैंड के निकट सड़क पर एक बाइक खड़ी हुई थी। बाइक के पास ही एक युवक अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान थाना प्रभारी ने जब युवक से बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी युवक ने कागजात दिखाने से इंकार कर दिया। वहीं जब प्रभारी ने आरोपी युवक को कार्रवाई की चेतावनी दी तो आरोपी युवक ने थाना प्रभारी की वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। महिला थाना प्रभारी ने इस दौरान नगर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग निकले। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।