फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना

1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना

Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना
1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द उगलेगी सोना
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले की 1080 हेक्टेयर बंजर भूमि जल्द ही सोना उगलेगी। इस जमीन को उपजाऊ बनाने की पहल शुरू हो गई। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के अनुसार जल्द ही यह जमीन उपजाऊ हो जाएंगी।

अनूपशहर क्षेत्र में 620 हेक्टेयर भूमि ऐसी हैं, जहां पर अभी तक फसल नहीं उग रही। यह वह भूमि है जो अधिकतर बंजर है और अधिकतर में झाड़ियां आदि उगते हैं। इस भूमि को नावार्ड-23 के अंतर्गत उपजाऊ बनाया जाएगा। इसी तरह जिले के 16 ब्लॉकों में 460 हेक्टेयर भूमि में भी फसल आदि नहीं होती और यह अधिकतर बंजर है। इस भूमि को पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृद्धि योजना से सुधार कर उपजाऊ बनाया जा रहा है। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि चिन्हित की गई भूमि बंजर है। इसे समतल कराकर उपजाऊ बनाने का काम जारी है और जल्द ही इस भूमि को उपजाऊ बना दिया जाएगा। इस भूमि के उपजाऊ होने से इसमें अब बहुत जल्द फसल भी लहराएंगी। बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से भी 400 हेक्टेयर भूमि का सुधार करने का काम अंतिम चरण में है। यह जमीन जिले में नहरों और नदियों के साथ लगती है। इसमें कटाव होने से पानी भर जाता है, जिसके चलते फसल नहीं उगाई जा सकती है। लेकिन अब इस भूमि का सुधार होने के बाद फसल उगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed