{"_id":"5ba290a9867a557f373dbb0f","slug":"15373805031-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों मे झुलसा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों मे झुलसा मजदूर, मौत
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा मजदूर, मौत
स्याना। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर को एक मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बड्डा वाजिदपुर निवासी सत्यपाल पुत्र यादराम गांव में अकेला रहता था, उसने शादी भी नहीं की थी, उसके भाई व अन्य परिजन कहीं बाहर रहते हैं। गांव वाले पुश्तैनी मकान में वह अकेला ही रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। बुधवार दोपहर को उसके घर से आग लगने के धुंआ उठता देख कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सत्यपाल आग की लपटों के बीच घिरा हुआ था। जैसे-तैसे आग को बुझाकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से एक मिट्टी के तेल की कट्टी भी बरामद हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।