फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, शव रखकर किया हंगामा

डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, शव रखकर किया हंगामा

Sun, 09 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, शव रखकर किया हंगामा
डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

डिबाई। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर डिलीवरी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला हंसियागंज निवासी बाबू सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता को रविवार सुबह चार बजे प्रसव का दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति बाबू सिंह ने बताया कि डिलीवरी के दौरान बच्चे का सिर बाहर निकल आया था तभी चिकित्सकों ने सुनीता की हालत गंभीर बता हायर मेडिकल सेंटर ले जाने को कहा। उसके बाद सुनीता को एंबुलेंस में बैठाकर हायर मेडिकल सेंटर ले जाने लगे। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद महिला को देखा तो वो दम तोड़ चुकी थी। परिजन महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वापस ले आये। पति ने आरोप लगाया कि केंद्र पर ही डिलीवरी के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग के लिए आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी ग्यारह वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के तीन वर्ष का पुत्र बाबू तथा डेढ़ वर्ष की पुत्री सुमन है। जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में लापरवाही के मामले आ चुके है सामने
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का मामला नया नहीं है। इससे पूर्व भी प्रसूताओं के साथ लापरवाही के कई मामले सामने आ चुके हैं। गत 25 अगस्त को केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य कैंप में अस्पताल का स्टाफ मौजूद था और प्रसव कक्ष में प्रसूताएं दर्द से तड़प रहीं थी। इस दौरान प्रसव कक्ष की ओर जाते समय गांव चिरौरीरानी कात्यानी निवासी रोहताश की पत्नी विनीता देवी ने रैंप पर ही नवजात को जन्म दे दिया। रैंप पर डिलीवरी होने की खबर लगते ही अस्पताल स्टाफ में खलबली मच गई और आनन-फानन में स्वास्थ्य कैंप को छोड़कर जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले चिकित्सक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी हेमंत गिरी ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर सुबह छह बजे के बाद परिजन महिला को लेकर आए थे। महिला की हालत गंभीर होने पर हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। महिला की मौत हायर मेडिकल सेंटर ले जाते समय हुई है।


कोट
मामला संज्ञान में है। महिला को जब अस्पताल लाया गया था तब महिला को प्रसव के साथ-साथ गंभीर बीमारी भी थी। इस कारण चिकित्सकों ने महिला को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया। परिजनों के आरोप के अनुसार मामले की जांच की जा रहीं है। - डॉ. केएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed