फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एससी-एसटी एक्ट का नहीं होने देंगे दुरुपयोग: धर्मपाल सिंह

एससी-एसटी एक्ट का नहीं होने देंगे दुरुपयोग: धर्मपाल सिंह

Sun, 09 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट का नहीं होने देंगे दुरुपयोग: धर्मपाल सिंह
एससी-एसटी एक्ट का नहीं होने देंगे दुरुपयोग: धर्मपाल सिंह
विज्ञापन

बुलंदशहर। एससी-एसटी एक्ट को लेकर लोग निश्ंिचत हो जाएं, किसी भी हाल में एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। प्रदेश व देश की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। उक्त बातें प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान सरकार के विकास कार्यों का चिट्ठा खोला। मंत्री ने सरकार की योजनाओं और आगामी नीति से अवगत कराते हुए कहा कि बुलंदशहर समेत प्रदेश के 40 जिलों में बाढ़ की संभावना है। जिसके लिए सरकार ने पूर्व में ही 384 करोड़ का फंड जारी कर दिया था। जिससे लोगों को राहत सामग्री और तटबंध बनाए जा सकें। एससी-एसटी एक्ट के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी हाल में एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए सरकार सख्त नियम बनाने जा रही है। वहीं, दूसरी ओर बाढ की चपेट में आने से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे के लिए भी डीएम को सर्वे कर मुआवजा वितरण के आदेश दिए।
विज्ञापन


मंत्री से मिले जिपं के सदस्य
जिला पंचायत सदस्य धर्म सिंह उर्फ पोल व सोनू लोधी ने सिंचाई मंत्री से मुलाकात की। दोनों ने जिला पंचायत में गत दिनों हुई घटना की निंदा करते हुए बताया कि इससे समाज में पार्टी के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने मंत्री से मामले में दखल की मांग करते हुए नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 40 गांव में है बाढ़ की संभावना
गंगा किनारे बसे जिले के 40 गांवों में बाढ़ की संभावना है। मंत्री ने बताया कि इनमें से 26 अतिसंवेदनशील तथा 14 गांव संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन गांवों में बाढ़ की रोकथाम के लिए डीएम को नोडल अधिकारी बनाते हुए कार्य करने के आदेश दिए हैं।

मंत्री ने माना जिले में नहीं हुए कार्य
सिंचाई विभाग द्वारा जिले में कार्य किए जाने को लेकर एक सवाल पर मंत्री ने माना कि जिले में धरातल पर विभाग का कोई कार्य नहीं दिखाई दिया है। मंत्री ने बताया कि अब योगी सरकार धरातल पर कार्य करने के लिए कदम उठा रही है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ भी पहुंचेगा।


कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने नगर के एक होटल में लोधी, कश्यप, बिंद, निषाद एकता समिति के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सभी जाति के लोगों को एक साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ अक्तूबर माह में लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली करेंगे। जिसमें पांच लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक सुंदरपाल तेवतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल, लक्ष्मीराज सिंह, दिनेश धन्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed