{"_id":"5b91798d867a557f60165fbf","slug":"15362604797-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरृले में भारत बंद का मिला-जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरृले में भारत बंद का मिला-जुला असर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों में उबाल, बंद का मिला-जुला असर
बुलंदशहर/डिबाई/औरंगाबाद/अहार/अहमदगढ़। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का जिले में मिला-जुला असर रहा। हालांकि कुछ लोगों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाजारों को बंद कराया तो कहीं पर लोगों की पुलिस व अफसरों से नोकझोंक भी हुई। जिले के बीबीनगर, खुर्जा, पहासू, जहांगीरपुर और नरौरा समेत कई स्थानों पर बंद का व्यापक असर रहा। पुलिस और अफसरों की सतर्कता के चलते जिले में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
भारत बंद के आह्वान पर जिले में मिला जुला असर रहा। शहर में सुबह के समय कुछ दुकानें बंद रहीं, लेकिन दोपहर में खुल गई। राजपूत सभा बुलंदशहर, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर एससी-एसटी एक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने का आह्वान किया। सभा के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि 20 फीसदी लोगों को राहत देने के लिए 80 फीसदी लोगों का गला घोटा जा रहा है। उन्होंने एक्ट को काला कानून करार देते हुए जल्द वापस करने का मांग की। संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कि सरकार ने इस काले कानून के लिए जल्दबाजी में कदम उठाया है, जो कि आने वाले लोकसभा चुनाव में घातक सिद्ध हो सकता है। नीरज ने सरकार से मांग की है कि सवर्णों का उत्पीड़न रोकने के लिए जल्द ही नया कानून बनाया जाए। डिबाई में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने वाली सरकार के विरोध में व्यापारियों ने लामबंद होकर नगर के बाजारों को पूरी तरह बंद रखे। डिबाई में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन राठी व कौशल गोयल ने सौ प्रतिशत बाजार बंद की सफलता पर व्यापारियों से मिले सहयोग पर बधाई दी है। व्यापारियों ने बड़ा बाजार, बजाजा, बाटा गली, होली गेट, पैंठ बाजार, मुख्य हाईवे से महादेव चौराहे होकर कोतवाली तक काले फीता बांध कर जुलूस निकाला। व्यापारी गजेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, डा. सुबोध कुमार, कौशल गोयल, धीरज वार्ष्णेय, उमंग, मयूल, राजीव अग्रवाल, कमल वर्मा आदि ने अखिल भारतीय सवर्ण एकता मंच के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम छ: पेज का हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन तहसीलदार राजकुमार सिंह यादव व सीओ राघवेंद्र मिश्रा को सौंपा।
खुले रहे स्कूल-कालेज
जिले में अधिकतर स्कूल व कालेज खुले रहे। इसके अलावा रेल व बस सेवा पर भी कोई असर नहीं हुआ। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं हुई।
भाकियू ने कराए स्कूल बंद
शिकारपुर में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में विभिन्न संगठनों के आह्वान पर किये गए भारत बंद का शिकारपुर देहात क्षेत्र में असर देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर जटपुरा स्थित इंटर कॉलेज, जीके पब्लिक स्कूल, विद्यानन्द इन्टर कॉलेज समेत कई विद्यालयों में पहुंचे और बच्चों की छुट्टी करा दी गई।
विज्ञापन
राजपूत संघ का स्याना तहसील पर प्रदर्शन
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में राजपूत संघ द्वारा स्याना तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान राजपूत संघ के अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार की निंदा की। इसके अलावा बार एसोसिएशन स्याना के तत्वावधान में भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। ज्ञापन के दौरान कान्ति चौहान, डा. रामसरन चौहान, ठा. ओमपाल सिंह, शिक्षक राजपाल सिंह, योगेन्द्र मलिक मौजूद रहे।
ब्राह्मण सभा ने किया एक्ट का विरोध
गुलावठी में सवर्ण संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर नगर ब्राह्मण सभा द्वारा समर्थन किया गया। परशुराम भवन में आयोजित संगठन की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत एससी-एसटी एक्ट को पुराने रूप में पारित करने की आलोचना की गई। संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि एक्ट में पुन: बदलाव कर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को आधार मानकर एक्ट लागू किया जाए। बैठक में फतहचंद मिश्रा, ओमप्रकाश कौशिक, मनोज शर्मा, डॉ.प्रभात मुद्गल, हरित शर्मा, डॉ.बिरजु शर्मा, ब्रजकिशोर, दिनेश कौशिक सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
प्रदर्शन में पुलिस से नोंकझोंक
बुलंदशहर बस स्टैंड चौराहे पर धरना प्रदर्शन के दौरान अनूपशहर में विकास संघर्ष मंच कार्यकर्ताओं और सीओ जितेंद्र कुमार के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में मंच कार्यकर्ताओं ने एक्ट व आरक्षण कानून में बदलाव की मांग को लेकर एसडीएम आनंद श्रीनेत्र को ज्ञापन दिया। भकियू भानु गुट कार्यकर्ताओं ने भी एससी एक्ट सहित कई मांगों को लेकर पंचायत की तथा विरोध जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रमोद भगत, रामदास, सुजानसिंह, कमलेशरमन शर्मा, सुभाष शर्मा, भगवान सिंह चौहान मौजूद रहे।
बंद का व्यापक असर
नरौरा में भारत बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। इस दौरान नगर में मेडिकल स्टोर भी बंद रहे। नगर के अणुविहार कालोनी गेट, मुख्य बाजार, सीआईएसएआफ गेट, दीनदयाल चौक बाजार में अधिकांश बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर इसके अन्य विकल्प की तलाश किए जाने की मांग की। इससे संबंधित एक ज्ञापन थाना परिसर में तहसीलदार राजकुमार यादव व इंस्पेक्टर चरन सिंह को सौंपा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम गिरि, चौधरी हरबीर सिंह, अनिल वर्ष्णेय, नवनीत शर्मा, संजीव चौधरी, संजय शर्मा, प्रताप बच्चन, तन्नू गुप्ता, योगेश शर्मा आदि रहे।
सवर्ण बोले नोटा से देंगे जवाब
बुगरासी में युवाओं ने अपनी आवाज उठाई है। इसके लिए भी किसी प्रकार की हिंसा से दूर रहते हुए नोटा से जवाब देने की बात कही है। राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज त्यागी, तुषार कुमार आदि युवाओं ने बताया कि विरोध के लिए हिंसा या प्रदर्शन से देश की संपत्ति को नुकसान होता है। युवाओं का कहना है कि भारत बंद से नहीं नोटा से जवाब दिया जाएगा।
चुनाव बहिष्कार की घोषणा
बीबीनगर में व्यापार मंडल ने सांकेतिक बंद कर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री के नाम का एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। व्यापारियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते एक्ट की धाराओं में परिवर्तन नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। यही नहीं लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
मौके पर चिंपू शर्मा, मुकेश गुप्ता, कमलकांत गोयल, मनोज तायल, राजू गुप्ता, विशाल गुप्ता तथा वरूण तायल आदि मौजूद रहे।
क्षत्रिय समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
जहांगीराबाद ब्लॉक के टिटोटा उर्फ वीरगांव के क्षत्रिय समाज के लोगों ने जहांगीराबाद-औरंगाबाद रोड पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच के जिला सचिव ठाकुर सुशील राघव के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जमकर सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने फैसले को बदलने के लिए मजबूर होना ही पड़ेगा। नहीं तो इसका अंजाम बहुत ही बुरा होगा। इस दौरान विनोद राघव, जितेंद्र राघव, भूपेंद्र राघव डायरेक्टर, जयवीर राघव, सुरेंद्र मौजूद रहे।
कोट-
जिले में भारत बंद का कोई खास असर नहीं रहा। सूचना के आधार पर अफसरों को पूर्व में ही सतर्क कर दिया गया था। - अनुज कुमार झा, डीएम
जिले में इक्का-दुक्का स्थानों पर लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके अलावा जिले में पूरी तरह से शांति रही। सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। - केबी सिंह, एसएसपी
देश को विकास के मुद्दे से भटकाया जा रहा है। भारत बंद का आह्वान भी भाजपा द्वारा ही कराया गया है। इससे लोकसभा चुनावों में फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। - हामिद अली, सपा जिलाध्यक्ष