{"_id":"5b917708867a557ed20b10ff","slug":"1536259834144-25-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को 4.25 लाख की वसूली का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को 4.25 लाख की वसूली का नोटिस
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान को 4.25 लाख वसूली का नोटिस
बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम पंचायत भाईपुरा के पूर्व प्रधान को 4.25 लाख वसूली का नोटिस जारी किया है। भाईपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप जांच में सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 में ग्राम पंचायत भाईपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन का निर्माण हुआ था। भवन निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत चार लाख 25 हजार 344 रुपये स्वीकृत किए गए थे। स्कूल के भवन का भी निर्माण हो चुका था, लेकिन इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके लिए कई बार पूर्व प्रधान को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब पूर्व प्रधान को स्कूल भवन के लिए जारी की गई राशि की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। वहीं, मामले में पूर्व प्रधान से संपर्क नहीं हो सका।