{"_id":"5b6ed7f94f1c1bed5e8b8666","slug":"153399089711-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब... मायके वाले करते हैं मारपीट, बेचने की भी दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब... मायके वाले करते हैं मारपीट, बेचने की भी दे रहे धमकी
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब... मायके वाले करते हैं मारपीट, बेचने की भी दे रहे धमकी
बुलंदशहर। एसएसपी साहब, मायके वाले बहुत मारते-पीटते हैं, समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मायके वाले उसे एक वृद्ध को 50 हजार रुपये में बेच देंगे। प्रेमी के साथ रह रही तलाकशुदा महिला ने शुक्रवार को एसएसपी के समक्ष पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तलाकशुदा महिला ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने पहले पति से तलाक ले चुकी है और प्रेमी के साथ शादी कर उसके साथ ही जीवन यापन कर रही है। मायके वाले उसे एक वृद्घ के साथ 50 हजार रुपये में बेचने की साजिश रच रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी मायके वाले पीड़िता के साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी मायके वाले पीड़िता के प्रेमी के घर पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट भी की। तलाकशुदा पीड़िता के प्रेमी ने भी एसएसपी को बताया कि वह दोनों साथ मेें ही रहना चाहते हैं, लेकिन आरोपी मायके वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी केबी सिंह ने पूरे मामले की जांच महिला सेल को सौंप दी है।