{"_id":"5b6ed7eb4f1c1b54638b7962","slug":"153399088310-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा दिव्यांग बच्चों का लर्निंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा दिव्यांग बच्चों का लर्निंग स्कूल
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द शुरू होगा दिव्यांग बच्चों का लर्निंग स्कूल
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग दिव्यांग बच्चों के लिए लर्निंग स्कूल चलाएगा। जिले में इस स्कूल के संचालन के लिए अफसरों ने योजना बनाने के साथ शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही स्कूल में बच्चों को प्रवेश देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
शासन की ओर से दिव्यांग, जैसे मूक-बधिर आदि बच्चों को शिक्षित करने के लिए लर्निंग स्कूल चलाए जाने की योजना है। स्कूल संचालन की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। यह स्कूल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पीछे बने सरकारी भवन में चलाया जाएगा। इस स्कूल के संचालन के लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने योजना बना ली है। साथ ही बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं। इस स्कूल में बच्चों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय अफसर इस स्कूल में उन बच्चों के अभिभावकों से भी संपर्क कर रहे हैं, जो मूक-बधिर हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए लर्निंग स्कूल के संचालन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह स्कूल जल्द ही शुरू होगा और बच्चों को प्रवेश दिलवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण कर उन्हें दी जाने वाली शिक्षा और सुविधाओं का भी जायजा लिया जाएगा।