{"_id":"5b6ed7e34f1c1b096a8b66c9","slug":"15339908759-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में गैर हाजिर, दो अफसरों पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में गैर हाजिर, दो अफसरों पर गाज
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक से गैर हाजिर दो अधिकारियों पर गिरी गाज
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विद्युत विभाग के नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता और एआरटीओ प्रवर्तन के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही अधिशासी अभियंता अमित पाल का वेतन रोकने का और एआरटीओ प्रवर्तन से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि जनपद में डग्गामार वाहनों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रहीं है, जिन्हें बंद करने के लिए पूर्व में निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद भी डग्गामार वाहनों का संचालन जारी है। साथ ही जनपद में विद्युत दोष के कारण हुई जनहानि एवं अन्य क्षतिपूर्ति के लिए आर्थिक सहायता की रिपोर्ट शीर्घ देने के आदेश अधिशासी अभियंता को जारी किए है। मंडी समितियों द्वारा लक्ष्य हासिल न करने नाराजगी जाहिर की गई। डीएम ने कहा कि जनपद में मंडी समितियों की लापरवाही के कारण भारी मात्रा में खाद्यान्न जब्त किया गया है, साथ ही आशंका जताई की समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों की सांठगांठ से खाद्यान्न की चोरी हो रही है। इसके अलावा स्टांप रजिस्ट्रेशन विभाग, व्यापार कर विभाग, खनन विभाग, सिंचाई विभाग और पौधरोपण के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एडीएम वित्त बृजेश कुमार, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र और नगर मजिस्ट्रेट उमेश चंद उपाध्याय समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार और कर-करेत्तर से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।