फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, किसान की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, किसान की मौत

Thu, 02 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, किसान की मौत
अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, किसान की मौत
विज्ञापन

- अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
- मंडी से मक्का बेचकर लौट रहा था किसान
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव महमूदपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान मंडी से मक्का बेचकर लौट रहा था।

गांव ईलना निवासी सुरेंद्र सिंह लोधी (60) बृहस्पतिवार को औरंगाबाद नवीन अनाज मंडी में मक्का बेचकर वापस अपने गांव जा रहे थे। औरंगाबाद-जहांगीराबाद रोड़ स्थित गांव महमूदपुर मोड़ के पास सामने की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे जाड़ौल ग्राम प्रधान इरफान अली ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिनेश बालियान ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला और जीप से अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भतीजे आदर्श ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed