फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गड्ढे में गए 40 करोड़, हिचकोले खा रहे वाहन

गड्ढे में गए 40 करोड़, हिचकोले खा रहे वाहन

Tue, 31 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में गए 40 करोड़, हिचकोले खा रहे वाहन
गड्ढे में गए 40 करोड़, हिचकोले खा रहे वाहन
विज्ञापन


बुलंदशहर। करीब आठ माह पूर्व शासन ने बुलंदशहर-बदायूं मार्ग को सही कराने के लिए 40 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस धनराशि से सड़कों की मरम्मत भी की गई, बावजूद इसके शहर के लोगों को गड्ढों से निजात नहीं मिल सकी है। शिकारपुर तिराहे और मामन चौकी चौराहे पर गड्ढों के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है।
बुलंदशहर-बदायूं मार्ग पिछले साल गड्ढों में तबदील हो गया था। स्थिति यह थी कि गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए शिकारपुर विधानसभा के विधायक अनिल शर्मा के प्रयास से प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर से अहमदगढ़ तक मार्ग को चकाचक करने के लिए 40 करोड़ रुपये जारी किए थे। जारी राशि से बुलंदशहर-बदायूं मार्ग पर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग खुर्जा ने कार्य कराया, लेकिन शिकारपुर तिराहा और मामन चौकी चौराहे पर मार्ग का चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाने का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों चौराहों पर गड्ढे बन गए हैं और इसके चलते राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के चलते सबसे अधिक परेशानी दुपहिया और हल्के वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन


बनने के साथ ही टूट गए डिवाइडर
बुलंदशहर-बदायूं मार्ग लगभग बनकर तैयार हो गया। शिकारपुर बाईपास और मामन चौकी चौराहे पर अब भी मार्ग कच्चा रह गया है। साथ ही यहां बने डिवाइडर बनने के साथ ही टूटने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके चलते यह ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली नदी और शिकारपुर तिराहे के बीच टूटी सड़क
बुलंदशहर-बदायूं मार्ग पर काली नदी और शिकारपुर तिराहे के बीच सड़क टूट गई और यहां गड्ढा बन गया है। बारिश का पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही से सड़क टूटकर गड्ढे में तबदील हो गई है। लोगों का कहना है कि यहां पर पहले भी बारिश के दिनों में पानी भरने से सड़क टूटती रही है। यदि सड़क निर्माण के दौरान इस समस्या की ओर ध्यान दिया जाता तो यह नौबत नहीं आती।

कोट
शिकारपुर तिराहे और मामन चौकी पर सड़क निर्माण और डिवाइडर समय पर कैसे नहीं बने, इस बारे में संबंधित विभाग के अफसरों से जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही अफसरों को जांच करने और काम जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए जाएंगे। - ईशा दुहन, मुख्य विकास अधिकारी।


बारिश से जलमग्न हुआ नीमखेड़ा मार्ग, 20 गांवों के लोग परेशान

बुलंदशहर। बुलंदशहर-बदायूं मार्ग से नीमखेड़ा होकर एनएच-91 हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग आजकल बारिश कारण जलमग्न है। इस समस्या से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीण और वाहन चालक पानी के बीच से होकर गुजर रहे हैं।

नीमखेड़ा रोड बुलदशहर-बदायूं मार्ग से एनएच-91 को जोड़ता है। नीमखेड़ा गांव में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज भी बन रहा है। करीब 10 किलोमीटर वाले इस मार्ग पर 20 से अधिक गांव पड़ते हैं। इन गांवों के ग्रामीण और छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोग का बुलंदशहर आने के लिए यही एकमात्र मार्ग है। इस मार्ग की हालत पिछले काफी समय से बहुत खराब थी। मार्ग पर गड्ढे बने हुए थे और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब बारिश होने पर यह मार्ग जलमग्न हो गया और लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थिति यह बनी हुई है कि वाहन चालक, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शासन और जिला प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीण रामकुमार, रमेश, दीपक, मुकेश और रविंद्र आदि ने बताया कि इस समय इस मार्ग से निकलना खतरे से खाली नहीं है। सीडीओ ईशा दुहन का कहना है कि इस समस्या से ग्रामीणों को जल्द निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed