{"_id":"5b50d2514f1c1b1e308b5bb3","slug":"15320233749-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में सप्ताह में दो दिन लगेंगे बिजली कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में सप्ताह में दो दिन लगेंगे बिजली कैंप
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गांवों में सप्ताह में दो दिन लगेंगे बिजली कैंप
- सौभाग्य योजना के तहत वितरित किए जाएंगे विद्युत कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन की सौभाग्य योजना के तहत अब गांवों में सप्ताह में दो दिन कैंप लगाया जाएगा। अभी तक सप्ताह में केवल एक दिन ही कैंप लगाए जाते थे। साथ ही शासन ने आदेश दिए हैं कि एक गांव में एक बार कैंप का आयोजन कर दोबारा कैंप न लगाए जाए। इससे कनेक्शन न लेने वाले और चोरी से बिजली का प्रयोग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।
पावर कॉरपोरेशन द्वारा गांवों में बिजली कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना के तहत सिर्फ शनिवार को कैंप लगाए जा रहे थे। अब कैंप लगाने के लिए अफसरों ने सप्ताह में मंगलवार का दिन भी शामिल किया है। ऐसे में अब सप्ताह में दो दिन कैँप लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अभी तक जिले में 70 हजार घरों में बिजली कनेक्शन नहीं है। इसके चलते इनमें से अधिकतर घरों में बिजली का प्रयोग चोरी से किया जा रहा है। इन घरों में बिजली का प्रयोग रोकने के लिए अफसरों ने नई योजना पर कार्य शुरू किया है। योजना के तहत जिस गांव में एक बार कैंप लगा दिया जाएगा, उसमें दोबारा कैंप नहीं लगाया जाएगा। जबकि उक्त गांव में बिना कनेक्शन बिजली चोरी पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि एक गांव में एक बार ही कैंप लगाया जाएगा। बिना कनेक्शन बिजली प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक जिले में 250 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।