फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   यूजी की कक्षाओं में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन हुए संपन्न

यूजी की कक्षाओं में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन हुए संपन्न

Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
यूजी की कक्षाओं में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन हुए संपन्न
यूजी की कक्षाओं में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन संपन्न
विज्ञापन

- अब बनाई जाएगी ओपन मेरिट, फिर होंगे शेष सीटों पर प्रवेश
- कॉलेजों की तैयारी पूरी, छात्र-छात्राओं को मेरिट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूजी की कक्षाओं में शेष सीटों पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। अब कॉलेजों में ओपन मेरिट बनेगी और उसके बाद शेष सीटों पर प्रवेश होंगे। इसके लिए कॉलेजों ने पहलीे ही तैयारी कर रखी है और छात्र-छात्राओं को मेरिट का इंतजार है।
बता दें कि इस बार यूजी की कक्षा बीए, बीएससी, बीकॉम आदि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शुरूआत में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से दो मेरिट जारी की गई थी। इसके बाद शेष सीटों पर विवि ने कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश के आदेश दिए थे। बावजूद इसके सीट नहीं भरने पर री-ओपन मेरिट से प्रवेश किए गए। इसके बाद भी कॉलेजों में सीट शेष रह गई। अब विवि ने प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को मंगलवार तक का समय दिया था। जो अब संपन्न हो चुका है और अब कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करेंगे। इसके लिए कॉलेजों ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


इस तरह से बनेगी मेरिट लिस्ट
विवि का आदेश है कि रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं को 18 व 19 जुलाई को रजिस्ट्रेशन की कॉपी कॉलेज में जमा करनी होगी। इसके मिलने पर कॉलेज उसकी जांच करेंगे और उसके बाद 21 जुलाई को ओपन मेरिट बनाकर शेष सीटों पर प्रवेश करेंगे। इसके बाद भी यदि सीट खाली रह जाती हैं तो उसके लिए विवि की ओर से और आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष सीटों पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। अब बुधवार और बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं अपने रजिस्ट्रेशन की कॉपी कॉलेज में जमा करवाएंगे। इसकी जांच के बाद 21 जुलाई को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश किए जाएंगे। - डॉ. रेनू अग्रवाल, प्राचार्या, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed