फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एनएच 235 पर कांवड़ियों के लिए बनेगी अलग लाइन

एनएच 235 पर कांवड़ियों के लिए बनेगी अलग लाइन

Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एनएच 235 पर कांवड़ियों के लिए बनेगी अलग लाइन
एनएच-235 पर कांवड़ियों के लिए बनेगी अलग लाइन
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में डीएम के आदेश पर बनाया जाएगा कंट्रोल रूम
- जलाभिषेक के दो दिन पहले मंदिरों पर होगी विशेष सफाई
- हादसे की आशंका के मद्देनजर बिजली विभाग के अफसरों को दिए कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कांवड़ मेला को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। एनएच-235 के निर्माण के चलते कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए डीएम ने एनएचएआई के अफसरों को अलग से लेन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बिजली अफसरों को जर्जर और ढीले तारों को बदलने के निर्देश दिए हैं।

24 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम अनुज कुमार झा ने अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कांवड़ियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए एनएचएआई के अफसरों को निर्देश दिए कि एनएच-235 पर एक ओर ट्रैफिक चलाया जाए, जबकि दूसरी ओर कांवड़ियों की सुगमता के लिए रास्ता बनाया जाए। डीएम ने बिजली विभाग के अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलेभर में किसी भी स्थान पर जर्जर तारों को तुरंत बदल दिया जाए। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को आदेश दिया कि सड़कों में बने गड्ढों को तुरंत भरा जाए, जबकि अति जर्जर सड़कों की मरम्मत की जाए। डीएम ने एडीएम प्रशासन व वित्त को आदेश दिए कि कलक्ट्रेट परिसर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए जो 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तैयार रहे। नियंत्रण कक्ष का संचालन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक निर्बाध रूप से संचालन किया जाए। सभी एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों पर जलाभिषेक से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। वहीं मंदिरों की सफाई व्यवस्था, बेरिकेडिंग, पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए नगर पालिकाओं के ईओ को आदेश दिए। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed