{"_id":"5b4e34f64f1c1b39748b56a8","slug":"15318520191912-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क चोरी में 12 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क चोरी में 12 ट्रक सीज
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी शुल्क चोरी में 12 ट्रक सीज
- एसडीएम सदर ने सोमवार की रात अभियान चलाकर कार्रवाई की
- डीएम की फटकार के बाद भी मंडी अफसरों ने टैक्स चोरों पर नहीं की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सोमवार की रात एसडीएम सदर ने मंडी शुल्क चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर 12 ट्रकों को सीज कर दिया। जिससे शुल्क चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। हालांकि डीएम ने मंडी अफसर को शुल्क चोरों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, लेकिन उनके द्वारा कार्रवाई न करने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को कार्रवाई करनी पड़ी।
दो सप्ताह पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर अरविंद सिंह द्वारा बुलंदशहर से जहांगीराबाद तक अभियान चलाकर मंडी शुल्क चोरी में 32 ट्रकों को पकड़कर सीज करने व जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की थी। जिस पर डीएम अनुज कुमार झा ने मंडी अफसरों को जमकर लताड़ लगाते हुए शुल्क चोरी पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। डीएम की चेतावनी के बाद भी मंडी अफसरों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। सोमवार की रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बुलंदशहर, जहांगीराबाद व अनूपशहर के कुछ हिस्से में अभियान चलाकर मंडी शुल्क चोरी करने वालों पर कार्रवाई की। इससे ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में चालकों ने मुख्य रास्ते से ट्रकों को हटाकर गांवों की सड़कों पर खड़ा कर दिया। लेकिन एसडीएम ने उक्त मार्गों से भी ट्रकों को ढूंढ-ढूंढकर कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। एसडीएम सदर अरविंद सिंह ने बताया कि 12 ट्रकों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।