{"_id":"5b3669054f1c1bf36e8ba8fa","slug":"153029248513-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर की मासूम की हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर की मासूम की हत्या, खेत में फेंका शव
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या
जलालपुर स्थित खेत मेें पड़ा मिला शव, एक हत्यारोपी गिरफ्त में
ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा, जाम लगाया
बृहस्पतिवार से अगवा था बेरीवाला का मुजाहिद, शुक्रवार को मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी। मोहल्ला बेरीवाला के एक मासूम की अगवा कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से पांच घंटे पहले ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। लापरवाही करने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। बुगरासी-स्याना रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझाकर और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
मोहल्ला बेरीवाला निवासी मुुजाहिद (8) पुत्र शाकिर बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। शाम छह बजे मुजाहिद अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पूरी रात तलाश करने के बाद भी मुजाहिद नहीं मिला। बाद में पता चला कि कस्बा निवासी आमिर पुत्र मुश्ताक बाइक पर बैठाकर मुजाहिद को ले गया था। परिजनों ने आमिर को पकड़कर शुक्रवार सुबह पुलिस को सौंप दिया।
आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस ने मुजाहिद का शव जलालपुर रोड स्थित बैंगन के खेत में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मुजाहिद को बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से मुंह, माथे व गर्दन पर वार करके मारा गया था। गुस्साए परिजनों और भीड़ ने चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। आरोपी आमिर को सामने लाने की मांग करते हुए बुगरासी-स्याना रोड जाम कर दिया। स्याना, खानपुर, नरसैना सहित कई थानों की मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर स्थिति को संभाला। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया तथा आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का कहना था कि 100 नंबर सहित पुलिस को मौखिक सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने बच्चे की तलाश नहीं कराई। आमिर को भी पकड़कर दे दिया, लेकिन उससे पूछताछ नहीं की। यदि बृहस्पतिवार को ही मामले को गंभीरता से लिया होता, तो शासन मुजाहिद को बचाया जा सकता था।
पुलिस ने हंगामा करने वाले को पीटा, भड़के लोग
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की और दूसरे रास्ते से बुलंदशहर ले जाने लगी। इस बीच लोगों ने पुलिस को रोक लिया और शव को चौकी के सामने रखने की मांग की। पुलिस ने भीड़ में शामिल जुबैर को पकड़ लिया और पीटा। इस पर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। जैसे-तैसे कुछ समझदार बुजुर्गों ने लोगों को समझाया। इस दौरान महिलाओं ने भी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया।
हत्या कर शव खेत में फेंकने की आशंका
जिस खेत में शव मिला है, उसके मालिक ने लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना दी थी। घटनास्थल पर खून के निशान नहीं हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बच्चे को मारकर शव को यहां फेंका गया है। वहीं पुलिस से जब मीडिया ने करीब 11 बजे जानकारी की, तो उसने अनभिज्ञता जता दी। जबकि मृतक के ताऊ आकिल ने शुक्रवार सुबह छह बजे आरोपी को सौंपने की बात पुलिस को लिखित में दी है।
वर्जन
मृतक के पिता शाकिर ने आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आमिर से पूछताछ की जा रही है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को मजबूती मिल सकेगी।
- एसओ अवधेश कुमार