{"_id":"5b2d34284f1c1bc2378b54fa","slug":"152968912910-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में मांगी आख्या, तीन माह में भी नहीं पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में मांगी आख्या, तीन माह में भी नहीं पहुंची
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह में मांगी आख्या, तीन माह में भी नहीं पहुंची
- किडनी की बीमारी से जूझ रही पीड़िता की मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी गई थी आख्या
- तीन माह पूर्व जन सुनवाई पोर्टल पर किया था आर्थिक मदद के लिए आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आर्थिक तंगी और सिस्टम की बेरुखी से परेशान किडनी की बीमारी से जूझ रही महिला आर्थिक मदद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। महिला ने मुख्यमंत्री से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन जो रिपोर्ट डीएम कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर आनी थी, तीन माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं पहुंच पाई है। तीन माह से पीड़िता की शिकायत कार्यालय स्तर पर लंबित है।
नगर की सुशीला विहार निवासी वृद्ध महिला उर्मिला किडनी की बीमारी से डेढ़ साल से जूझ रही हैं। महिला का अक्टूबर 2016 से नोएडा के एक अस्पताल में लगातार उपचार चल रहा है। महिला का उपचार कराते-कराते अभी तक 15 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आ चुका है। पीड़ित महिला का पति सुरेंद्र बेरोजगार है और आय का कोई साधन नहीं है। पीड़िता के पति ने इलाज कराने के लिए मार्च 2018 में जनसुनवाई पोर्टल पर मदद की मांग के लिए एक आवेदन किया। जनसुनवाई पोर्टल पर 16 मार्च को मुख्यमंत्री कार्यालय के अनु सचिव आरवी गुप्ता ने डीएम बुलंदशहर को मामले की जांच कर एक सप्ताह में आख्या रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए थे। लेकिन ये आख्या आज भी कार्यालय स्तर पर लंबित पड़ी है। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कर जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी।