{"_id":"5b293af74f1c1bed778b4e19","slug":"15294287296-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटकार का नहीं असर, शौचालय निर्माण गति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटकार का नहीं असर, शौचालय निर्माण गति धीमी
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण की धीमी गति पर अफसर सख्त
बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों की निर्माण गति में इजाफा नहीं हो रहा है। डीएम व सीडीओ लगातार अफसरों को फटकार लगा रहे हैं, बावजूद इसके कोई असर सुधार नहीं है। लिहाजा, तय समय में जिले का आडीएफ होना संभव नहीं दिख रहा है।
कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने अफसरों से शौचालय निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट मांगी। लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण की गति कम पाए जाने पर सीडीओ ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। सीडीओ ने अफसरों को चेतावनी दी कि यदि लक्ष्य को जल्द ही हासिल नहीं किया गया तो इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से वह जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। पिछली तीन बैठकों में डीएम ने लगातार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। ऐसे में दो अक्तूबर 2018 तक जिले को ओडीएफ किया जाना संभव नहीं दिख रहा है। सोमवार देर शाम आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता सीडीओ ईशा दोहन ने की। बैठक में डीपीआरओ सहित तमाम वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।