{"_id":"6adb979f63b9886f78099288","slug":"sns-team-won-the-first-match-of-the-t20-league-by-150-runs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-169088-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एसएनएस टीम ने 150 रन से जीता टी-20 लीग का पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एसएनएस टीम ने 150 रन से जीता टी-20 लीग का पहला मैच
विज्ञापन
खालसा स्कूल के मैदान क्रिकेट लीग खेलते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
बुलंदशहर। नगर के खालसा स्कूल के क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार से खालसा प्रीमियर टी-20 लीग शुरू हुआ। पहला मैच एसएनएस क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर और अमर सिंह क्रिकेट एकेडमी लखावटी के बीच खेला गया। इसे एसएनएस की टीम ने 150 से जीता।
खालसा प्रीमियर टी-20 लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि जोगिंदर सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। एसएनएस क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एसएनएस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाए। जिसमें वाशु सिंह ने सर्वाधिक 68 रन, राम रघुवंशी ने 39 रन और देव राजोरा ने 19 रनों का योगदान दिया।
अमर सिंह की टीम के गेंदबाज अंश लोधी, अंश भारद्वाज, मानव राजपूत, देव कुमार ने दो-दो विकेट और युग शर्मा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमर सिंह की टीम महज 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें देव कुमार ने 46 रनों का योगदान दिया। वहीं, एसएनएस टीम के गेंदबाज पीयूष राजपूत ने सात और वाशु सिंह व रिहान खान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि लीग में 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन आयोजित हुए मैच को एसएनएस टीम ने 150 रन से जीता। सर्वाधिक रन बनाने पर वाशु सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी और प्रशंसक मौजूद रहे।