{"_id":"5b2939eb4f1c1bc2378b4aa1","slug":"152942846117216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"216 परिषदीय स्कूल मरम्मत के लिए चिन्हित, लाखों होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
216 परिषदीय स्कूल मरम्मत के लिए चिन्हित, लाखों होंगे खर्च
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
216 जर्जर परिषदीय स्कूलों की होगी मरम्मत
- 14वें वित्त से मिलने वाली धनराशि से स्कूलों की होगी मरम्मत
- डीपीआरओ ने मरम्मत में होने वाले खर्च का आंकलन किया शुरू
- स्कूलों की मरम्मत का काम करवाएंगे ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के जर्जर 216 परिषदीय स्कूलों की मरम्मत की कवायद शुरू हो गई है। स्कूलों की मरम्मत पर 14वें वित्त से प्राप्त गांव के विकास के कार्यों की राशि खर्च होगी। डीपीआरओ ने बीएसए से स्कूलों की लिस्ट लेकर खर्च का आंकलन शुरू कर दिया है। यह काम ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव करवाएंगे।
जिले में परिषदीय स्कूलों की संख्या 2399 है। इनमें से करीब 260 स्कूल ऐसे हैं, जो जर्जर हो चुके हैं और इनमें कक्षाएं नहीं चल रही। जर्जर हो चुके स्कूलों के बच्चों को दूसरे स्कूलों के सुरक्षित भवन में शिक्षा ग्रहण करवाई जा रही है। इनमें से 216 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनकी मरम्मत होनी है। इन स्कूलों की मरम्मत के आदेश शासन ने गांव के विकास के लिए 14वें वित्त से प्राप्त धनराशि से कराने के दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 14वें वित्तायोग से प्राप्त हुई गांव के विकास के लिए प्राप्त हुई राशि से जिले के 216 परिषदीय स्कूलों की मरम्मत होगी। इसके लिए बीएसए से स्कूलों की लिस्ट प्राप्त कर ली है। इन स्कूलों में खर्च होने वाली राशि का आंकलन किया जा रहा है। यह कार्य ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव करवाएंगे।
स्कूलों में होंगे यह काम
जिले के जिन 216 परिषदीय स्कूलों को मरम्मत के लिए चिन्हित करने के लिए चयनित किया गया है। उनकी दीवारों और छत में दरार आ गई हैं। फर्श टूट चुके हैं और जगह-जगह से प्लास्टर टूट गया है। कुछ स्कूलों में शौचालय की हालत भी ठीक नहीं हैं और चाहर दीवारी भी नहीं है। अब इन स्कूलों में मरम्मत का काम कर इन सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
शासन से जिले 216 परिषदीय स्कूलों को मरम्मत का काम 14वें वित्तायोग से गांव के विकास के लिए प्राप्त हुई राशि से करवाने के आदेश जारी हुए हैं। डीपीआरओ को इन स्कूलों की लिस्ट उपलब्ध करवा दी है। जल्द ही इन स्कूलों में मरम्मत होने से सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।