फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाजार में एक व पांच के सिक्के बैन!

बाजार में एक व पांच के सिक्के बैन!

Mon, 11 Jun 2018 01:15 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाजार में एक व पांच के सिक्के बैन!
बाजार में एक व पांच के सिक्के बैन!
विज्ञापन

जहांगीराबाद। जहांगीराबाद क्षेत्र में एक रुपये व पांच रुपये के छोटे सिक्के बंद होने की अफवाह लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। कोई भी व्यक्ति एक रुपये का छोटा सिक्का लेने के लिए तैयार नहीं है। लोग परेशान हैं कि आखिरकार जो सिक्के उनके पास हैं, उनका क्या करें।
पिछले एक महीने से एक रुपये के छोटे सिक्के को लेकर किचकिच हो रही है। फुटकर लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बैंक अब व्यापारियों से सिक्का नहीं ले रहे हैं। 10 रुपये के सिक्के तो खूब चल रहे हैं। दिक्कत साइज में छोटे व अपेक्षाकृत हल्के एक रुपये व पांच रुपये के सिक्कों को लेकर हो रही है। रोजाना चाय, पान और फुटकर दुकानदारी करने वाले व्यापारी के लिए विकट स्थिति है। इनके पास हर रोज हजारों रुपये के सिक्के और नोट एकत्र हो जा रहे हैं। जब ये बड़े व्यापारी के यहां थोक सामान लेने जाते हैं तो इन्हें फुटकर पैसों को देकर सामान लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन बड़ा व्यापारी यह कह कर उनसे एक, दो और पांच के सिक्के नोट नहीं ले रहा है कि बैंक इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब फुटकर दुकानदार इन्हें लेकर बैंक जाते हैं तो उन्हें बैरंग लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत स्थानीय एसबीआई के प्रबंधक वैभव कपिल का कहना है कि सिक्कों की अधिकता होने की वजह से कई दुकानदार इन सिक्कों के नहीं चलने की अफवाह उड़ा दे रहे हैं, जिससे लोग सिक्के न दें। ऐसी अफवाह एक रुपये के छोटे सिक्कों के बारे में उड़ा दी गई है जो कि पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कि एसडीएम सदानंद गुप्ता का कहना है कि सरकार ने सिक्कों की व्यवस्था बनाई है, तो उसे लेना अनिवार्य है। जो बैंक कर्मी सिक्के न ले रहे हों, उसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से करें, अगर फिर भी बात नहीं सुनी जाती है तो उन्हें फोन करें। वह स्वयं बाजार में जाकर इसकी जांच करूंगा। भारतीय मुद्रा को लेने से कोई मना नहीं कर सकता, ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed