फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   इबादत की खुशी से चमकने लगे रोजेदारों के चेहरे

इबादत की खुशी से चमकने लगे रोजेदारों के चेहरे

Tue, 29 May 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
इबादत की खुशी से चमकने लगे रोजेदारों के चेहरे
इबादत की खुशी से चमकने लगे रोजेदारों के चेहरे
विज्ञापन

- बुधवार को होगा माह रमजान शरीफ का चौदहवां रोजा
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद।
भूख, प्यास तर्क (छोड़कर) खुदा की इबादत और कुरआन ए पाक की तिलावत का खुशनुमा सफर गुरुवार को अपने आधे मुकाम पर पहुंच जाएगा। रोजा, नमाज और जकात अदा करने का फर्ज निभाकर रोजेदारों के चेहरे पर खुशी की चमक छाने लगी है। गरीबों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। शहर से लेकर कस्बे और गांवों में रोजाना सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। इसमें सभी मजहबों के लोग शामिल होकर कौमी एकता की नजीर पेश कर रहे हैं। मस्जिदों में कुरआन ए पाक मुकम्मल होने की खुशी में महफिल ए मिलाद पाक भी हो रही हैं।
बुधवार को माह रमजान शरीफ का चौदहवां रोजा होगा। लिहाजा रमजान शरीफ का लगभग आधा सफर तय हो जाएगा। मंगलवार को तेरहवां रोजा होने की खुशी में शाम को इफ्तार के कई जगह कार्यक्रम हुए। मस्जिदों में माह ए रमजान की फजलीत बयां करते हुए तकरीर हुईं। रोजेदारों के हौसले को काबिले तारीफ बताया गया है। शहर इमाम ने इल्तिजा की कि जिन मालिके निसाब मोमिनों ने अब तक जकात अदा नहीं की है, वह जकात निकालें। सबसे पहले अपने आसपास के गरीब लोगों की मदद करें। अपने मुफलिस नाते रिश्तेदार का सहयोग करें, ताकि वह भी ईद की खुशी मना सकें। इमाम कहते हैं कि जकात जरूर निकालें। इससे तमाम गरीबों की मदद होगी। बेहतर होगा कि अभी से जकात निकाल दें, ताकि गरीब अपने कपड़े आदि बनवा सकें। उन्हें भी ईद में नए कपड़े मयस्सर हो सकें। खुदा जकात के बदले आपके माल जर में बरकत करेंगे। वहीं इफ्तार के वक्त शाम को मुस्लिम मुहल्लों में रौनक छा जाती है। खाने पीने के ठेले सजे रहते हैं। बाजार से लेकर दर्जी की दुकानों तक रंगत छाने लगी है।
विज्ञापन



रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन
बुलंदशहर। रमजान के मुबारक माह में संगठनों एवं राजनैतिक पार्टियों द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन जारी है। सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा मोहम्मदपुर कला में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। प्रधान शाह जफर के आवास पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया। इसके बाद लोगों ने नमाज अदा की और अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। मेरठ प्रांत के संयोजक तुषार कांत व कदीम आलम ने बताया कि संगठन ने मेरठ प्रांत में रमजान माह के दौरान 251 रोजा इफ्तार कार्यक्रम का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर जिला संयोजक रिहान साबरी, अमजद खां, मुकेश प्रधान, शारीक खां, अनवार खां, नूर मौहम्मद खा और हाफिज जुहैब आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed