फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खाकी की गुंडागर्दी: कंडक्टर ने मांगा टिकट तो जड़ दिया चांटा

खाकी की गुंडागर्दी: कंडक्टर ने मांगा टिकट तो जड़ दिया चांटा

Tue, 29 May 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खाकी की गुंडागर्दी: कंडक्टर ने मांगा टिकट तो जड़ दिया चांटा
खाकी की गुंडागर्दी: कंडक्टर ने मांगा टिकट तो जड़ दिया चांटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। रोडवेज बस में कंडक्टर के टिकट मांगने पर एक महिला कांस्टेबल का पारा चढ़ गया। भड़की कांस्टेबल ने कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिया और देहात कोतवाली के सामने बस रुकवा कर चालक और परिचालक को हवालात में डाल दिया। सूचना मिलते ही रोडवेज बस स्टैंड से दर्जनों चालक व परिचालक देहात कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। एसएसपी ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सोहराब गेट डिपो की एक बस मेरठ से गुलावठी होते हुए बुलंदशहर आ रही थी। इस दौरान गुलावठी से एक महिला कांस्टेबल बस में बैठी। परिचालक का आरोप है कि जब उसने कांस्टेबल से टिकट लेने के लिए कहा तो उसने स्टाफ कहते हुए टिकट लेेने से इंकार कर दिया। परिचालक के विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी ने उसको थप्पड़ जड़ दिया और जमकर अभद्रता की। आरोप है कि इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने कोतवाली देहात में फोन किया और रोडवेज बस को थाने के सामने रुकवा कर चालक-परिचालक को हवालात में डाल दिया। सूचना मिलते ही थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सोहराब गेट डिपो से दर्जनभर चालक-परिचालक देहात कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वहीं महिला पुलिसकर्मी ने परिचालक पर अभद्रता व हाथापाई का आरोप लगाया। मामले की जानकारी एसएसपी तक पहुंचने पर देहात कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे। शुरुआती जांच में टिकट लेन-देन को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed