फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पांच हजार से अधिक बच्चों के फटे जूते

पांच हजार से अधिक बच्चों के फटे जूते

Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक बच्चों के फटे जूते
परिषदीय स्कूलों में बांटे गए जूते तीन माह में ही फटे
विज्ञापन


बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में पांच हजार से अधिक बच्चों के जूते समय से पहले ही फट गए। किरकिरी से बचने के लिए विभाग ने आनन-फानन में जूते बदलवा दिए, लेकिन अभी भी लगातार बच्चों के जूते फटने का सिलसिला जारी है। बीएसए का कहना है इसकी जांच करवाई जाएगी।

प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को निशुल्क किताब-कापी, ड्रेस, बैग और एमडीएम के अलावा इस बार निशुल्क जूते भी उपलब्ध करवाए गए। बच्चों को यह जूते ठंड से बचने के लिए दिए गए। जिस समय जूतों की खरीद की गई थी तो उस समय सरकारी नियमानुसार एक वर्ष की गारंटी के जूते खरीदे गए थे, लेकिन जिले में जूतों का वितरण फरवरी व मार्च में किया। बंटने के करीब तीन माह में ही जूते फटना शुरू हो गए। इस अवधि में पांच हजार से अधिक बच्चों के जूते समय से फटने की जब शिकायत विभाग को मिली तो किरकिरी से बचने के लिए आनन-फानन बदलवा दिए गए। इस पूरे मामले ने जूता खरीद की गई लापरवाही उजागर हो रही है। जूते बदलवाकर इस पूरे मामले को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दबाने का भी प्रयास किया है। वहीं, सरकार नियम का भी पालन न होने का भी खुलासा हुआ है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार सिंह यादव का कहना है कि जूतोें की खरीद उनके कार्यकाल से पहले ही हुई थी। मामला गंभीर है और इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed