{"_id":"5b084df34f1c1b886e8b4a0f","slug":"15272708933-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहिये तैयार, अभी और बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहिये तैयार, अभी और बढ़ेगा पारा
Updated Fri, 25 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहिये तैयार, अभी और बढ़ेगा पारा
- 45 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। झुलसा देने वाली गर्मी से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पारा अभी और चढ़ेगा। आने वाले कुछ दिन भीषण गर्मी और उमस से भरे होंगे। ऐसे में बेहतर है कि आप बचाव के इंतजाम कर लें।
इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। पिछले कई दिन से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि दिन निकलते ही आग की मानिंद धूप झुलसाने लगती है। दोपहर से पहले ही गर्म हवा बेहाल कर रही है। दिन के समय में तपिश और रात को उमस से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को तपिश के चलते दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छा गया। सड़कों पर वाहन भी कम दिखाई दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तपिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
ऐसे बचें गर्मी से
जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि गर्मी में तरबूज, खीरा, छाछ व नारियल का पानी पीएं। टमाटर, आम और मोसम्मी का सेवन जरूर करें। जंक फूड, मांसाहार, मसालेदार भोजन व आइसक्रीम से बचें। घर से बाहर निकलते समय धूप से बचने के लिए चश्मा, छतरी, रुमाल आदि का प्रयोग करें। खुले में कार्य करते समय सिर, चेहरा व हाथ-पैरों को ढंककर रखें। दिन में अधिक से अधिक पानी पीएं। साथ ही ओआरएस घोल का भी प्रयोग करें।