{"_id":"5b006c9c4f1c1be1408b66bf","slug":"152675445615-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी दवाओं के स्टाक की होगी ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी दवाओं के स्टाक की होगी ऑनलाइन निगरानी
Updated Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी दवाओं के स्टाक की होगी आनलाइन निगरानी
बुलंदशहर। अब टीबी रोगियों के उपचार के साथ साथ उनकी दवाओं पर भी नजर रखी जाएगी। टीबी रोगियों की दवाओं की निगरानी आनलाइन पोर्टल से रखी जाएगी। किस ब्लाक में कितनी दवाएं मौजूद हैं और दवाओं की कब जरूरत पड़ेगी यह पोर्टल से पता किया जा सकेगा। साथ ही मैनुअल व्यवस्था को समाप्त कर दवाओं का आर्डर भी आनलाइन किया जाएगा।
टीबी रोगी एवं उनके उपचार से संबधित सूचनाएं और उपचार से स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दर्ज करने के लिए निश्चय नामक पोर्टल बनाया गया है। इस पर क्षय रोगियों का उपचार करने वाले निजी चिकित्सकों को भी सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि निश्चय पोर्टल पर टीबी से संबंधित मरीजों का ब्योरा पहले से दर्ज हो रहा है। अब दवाओं का स्टाक भी इसी पोर्टल पर फीड किया जाएगा। बताया कि वर्तमान समय में सीएचसी पर अगर दवाएं खत्म हो जाती हैं तो मैनुअल तरीके से दवाओं का आर्डर भेजा जाता है, लेकिन अब इस व्यवस्था को खत्म कर निश्चय पोर्टल पर ही दवाओं का आर्डर भेजना अनिवार्य कर दिया गया है। स्टाक ऑनलाइन हो जाने से मुख्यालय से भी आसानी से यह पता लग जाएगा कि कहां कितनी दवा है उसी के अनुसार उसकी आपूर्ति की जाएगी।