फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत क्लीनिक पर की छापेमारी, हडकंप

स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत क्लीनिक पर की छापेमारी, हडकंप

Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत क्लीनिक पर की छापेमारी, हडकंप
स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत क्लीनिकों पर मारे छापे
विज्ञापन

- खुर्जा में चार अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों समेत छह को नोटिस जारी
- एक दिन के अंदर पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज दिखाने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में अपंजीकृत नर्सिंग होम और क्लीनिकों के संचालकों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने छापामार अभियान चलाया। जिससे अवैध रूप से अस्पताल व क्लीनिक चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने छह संचालकों को नोटिस जारी कर एक दिन के अंदर संबंधित दस्तावेज दिखाने का आदेश दिए हैं।
एसीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने शुक्रवार को खुर्जा में अपंजीकृत क्लीनिकों पर छापे मारे। स्वास्थ्य अफसरों की कार्रवाई को देखकर क्लीनिक संचालकों में हडक़ंप मच गया। कार्रवाई के डर से संचालक अपने क्लीनिक पर ताला लगाकर भाग निकले। खुर्जा में चार संचालकों के यहां छापेमारी की गई तो संचालक अपने रजिस्ट्रेशन संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद खुर्जा से बुलंदशहर लौटते समय एनएच 91 पर मामन चौकी स्थित ठंडी प्याऊ के पास दो क्लीनिकों पर छापेमारी की गई। दोनों क्लीनिक संचालक भी अपना रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके। एसीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को छह संचालकों के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर एक दिन में रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज दिखाने का समय दिया गया है। अगर संचालक तय समय में रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


क्लीनिक सील कर संचालक पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित डॉ. कमालुदीन क्लीनिक के संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने आदेश दिए। एसीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि खुर्जा में बिना पंजीकृत के एक क्लीनिक का काफी समय से संचालन हो रहा था। शिकायत मिलने पर क्लीनिक पर छापेमारी की गई, तो संचालक क्लीनिक के दस्तावेज नहीं दिखा सका। खुर्जा पुलिस को संबंधी चिकित्सक पर एफआईआर दर्ज करने के साथ क्लीनिक सील कर ताला लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed